Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुर्व्यवहार के खिलाफ लामबंद शिक्षकों ने पुलिस को एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने कि, की मांग




रेवती, बलिया : स्थानीय एक युवक द्वारा कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय नवकागांव के शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा पठन पाठन के साथ सरकारी कार्य में बांधा डालने तथा धमकी दिए जाने के संबंध में स्थानीय पुलिस को  दी गई दो अलग-अलग तहरीर के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई। 

प्राथमिक विद्यालय नवकागांव के सहायक अध्यापक सुनील कुमार ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 7 अगस्त को कस्बा रेवती निवासी रमेश यादव उर्फ पिन्टू तलवार द्वारा विद्यालय परिसर में प्रवेश कर बदतमीज करने, रसोईयों से झगड़ा करने तथा अध्यापक के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग संबंधित मामले में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र द्वारा थाना में 8 अगस्त को तहरीर दी गई थी। पुनः 9 अगस्त को पिन्टू तलवार द्वारा वाट्सऐप पर सही सलामत बचे रहने की मुझको हिदायत दी।  पिन्टू तलवार द्वारा भविष्य में जान माल की दी गई धमकी के संबंध में उचित कार्यवाही की जाए । 

प्राथमिक शिक्षक संघ रेवती के ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी पुलिस को दी गई दूसरी तहरीर में आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति अन्य विद्यालयों के अध्यापकों के साथ भी इस तरह सोशल साईट पर समाचार प्रकाशित करने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि 24 घंटे के भीतर प्राथमिक दर्ज कर कार्यवाही नही की गई तो हम लोग पुनः थाना पर धरना देने के लिए विवश हो जाएंगे। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र रेवती के वेदरत्न चौबे, अवनेश मिश्र, राजन कुमार, धर्मेंद्र ओझा सहित सैकड़ों अध्यापक थाना परिसर में मौजूद रहे। 

इस संबंध में थाना में मौजूद उप निरीक्षक माखन सिंह ने बताया कि शिक्षकों से तहरीर मिली है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 

इस संबंध पिन्टू तलवार ने बताया कि 7 अगस्त को मै नवकागांव के प्रधान संजय यादव के साथ विद्यालय गया। विद्यालय परिसर से बाहर प्रधानाध्यापक अशोक मिश्र से कुछ अध्यापकों के विद्यालय में न आने के संबंध में जानकारी ली । रसोईयों के साथ दुर्व्यवहार व शिक्षक के साथ जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप निराधार है।





पुनीत केशरी

No comments