थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा का जुलूस
रेवती (बलिया) थाना सहतवार के समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा थानाध्यक्ष प्रशान्त चैधरी के नेतृत्व में बुधवार की शाम तिरंगा यात्रा का जुलूस निकाला गया। जुलूस में चौकी प्रभारी क़स्बा उप निरीक्षक रंजीत कुमार, चौकी प्रभारी 64 बंधा उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक दिलीप, राय हे0का0 जनर्दन मौर्या ,संतोष म0का0, मोनी पाल व अन्य सभी 112 कर्मियों के साथ थाना सहतवार से प्रारम्भ होकर स्टेट बैंक होते हुए पंचमंदिर से दुर्गा मंदिर चैन राम बाबा मंदिर से हल्दी चौराहे से होते हुए थाना सहतवार पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया गया।
पुनीत केशरी


No comments