Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विधायक के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा का जुलूस




रेवती (बलिया) भाजपा मंडल रेवती के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा जुलुस का आयोजन किया गया। वंदेमातरम, भारत माता की जयकारा के साथ विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का जुलूस बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सैकड़ों बाईकों के साथ थाना, बड़ी बाजार, मठिया बाजार, सब्जी मंडी,बीज गोदाम, उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर, बिचलागढ़ हनुमान चबुतरा, रामलीला मैदान, सेनानी पथ के रास्ते जूनियर हाईस्कूल स्थित सेनानी स्मारक पर पहुंच कर संपन्न हुआ।  

उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेनानी स्मारक पर  माल्यार्पण कर सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, भाजपा नेता गुड्डू सिंह, मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, मांडलू सिंह, राणा प्रताप यादव दाढ़ी, झाबर पांडेय,पप्पू केशरी, सुशील श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, पृथ्वीराज पांडेय, माझिल पांडेय,भोला केशरी, प्रिन्स पटवा आदि मौजूद रहे।




पुनीत केशरी

No comments