थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा जुलुस
रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार स्थानीय थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में रेवती में तिरंगा यात्रा जुलुस निकाला गया। थाना परिसर से प्रारंभ होकर बड़ी बाजार, मठिया बाजार,बीज गोदाम के रास्ते थाना पहुंच कर जुलूस संपन्न हुआ। जुलूस में उप निरीक्षक चुना सिंह, रमाशंकर यादव, कुलजीत प्रसाद सहित महिला कांस्टेबल व डायल 112 पुलिस कर्मी शामिल रहे।
पुनीत केशरी






No comments