राजू गुप्ता के नेतृत्व में कांवरिया संघ का जत्था देवघर रवाना
रेवती (बलिया) नगर पंचायत सहतवार निवासी राजू गुप्ता के नेतृत्व में सहतवार के कावंरिया संघ का जत्था, बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से देवघर के लिए रवाना हुआ।
कांवरिया संघ के रवाना होने से पूर्व नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू द्वारा उन्हें हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रवाना किया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक व दर्शन पूजन से अलौकिक शान्ति व फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान ध्रुव सिंह, तिलक यादव,पिन्टू गुप्ता, अखिल,राजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
पुनीत केशरी






No comments