Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,वीर सपूतों को किया याद






गड़वार(बलिया) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गड़वार क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। सरकारी कार्यालयों,विद्यालयों,विकास खण्ड, नगर पंचायत,थाना, डाकघर,बैंक सहित विभिन्न संस्थानों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। नगर पंचायत रतसर में अध्यक्ष अजय राजभर व चेयरमैन प्रतिनिधि व सुभासपा नेता पवन सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं गड़वार थाना परिसर में थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। विकास खण्ड परिसर में खण्ड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। रतसर चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों के साथ राष्ट्रध्वज की सलामी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर में अधीक्षक डा.राकिफ अख्तर ने ध्वजारोहण किया। एपेक्स स्कूल बभनौली,गड़वार में प्रबंधक इं.धनन्जय उपाध्याय ने विद्यालय में राष्ट्रध्वज फहराकर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। ग्राम पंचायत नूरपुर में पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विक्रमा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत त्रिकालपुर में पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, ग्राम पंचायत शाहपुर में ग्राम प्रधान रुबी सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।





रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments