Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों में वंदेमातरम व भारत माता के जयकारें के साथ हुआ ध्वजारोहण

 









रेवती (बलिया) नगर क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों में वंदेमातरम व भारत के जयकारें के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 

ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख पदुमदेव पाठक ने ध्वजारोहण किया, वीडीओ शकील अहमद ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। नगर पंचायत कार्यालय रेवती पर सभासद घूरा राजभर, थाना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सेनानी स्मारक व कंपोजिट विद्यालय पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर भूतपूर्व नायब सूबेदार नंद जी यादव, मनस्थली एजुकेशन सेन्टर पर संरक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, शेमुषि विद्यापीठ पर डायरेक्टर अभिषेक तिवारी, साई पब्लिक स्कूल पर सुरेश लाल,आरएनपी पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक सुनीता पांडेय, राजा शिशु निकेतन पर डा. एस बी यादव, नव जीवन पब्लिक स्कूल पर भाजपा नेता नंदलाल केशरी, केसरवानी धर्मशाला पर पूर्व सभासद अनिल कुमार केशरी, रेलवे स्टेशन पर पूर्व फौजी महाबीर तिवारी के अलावा नगर पंचायत सहतवार कार्यालय पर अध्यक्ष सरिता सिंह, बीएन स्कूल व इन्टर टेलिकॉम स्कूल सहतवार पर वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, सहतवार थाना पर थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी, संत विश्वनाथ दास उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय पचरूखा गायघाट पर प्रधानाचार्य अभिलाषा प्रिया, पंचायत भवन गायघाट पर प्रधान आशुतोष शंकर सिंह, सिंह, पंचायत भवन विसुनपुरा पर प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, चौबेछपरा में प्रधान प्रतिनिधि विरेश तिवारी , हरिहा कला पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह आदि ने ध्वजारोहण किया।




पुनीत केशरी

No comments