करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में पसरा मातम
गड़वार(बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के थुंभा मोहन गांव के शाहपुर नट मौजा निवासी मुकेश नट (24) की रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब छह बजे दुकान पर काम करने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मुकेश को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए।चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। मुकेश की शादी वर्ष 2022 में मनिता (22) से हुई थी। उसके दो बच्चे अभिषेक (3) और सोनम (2) हैं। घटना के बाद पत्नी मनिता मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पा रही हैं। वह बार-बार रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। मां और पिता शिवजी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय






No comments