Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

क्षेत्र में पहली बार शादी में माटी कोड कि रस्म( जेसीबी)मशीन बुलडोज़र से कि गयी

 



मनियर, बलिया । बाबा का बुलडोजर का इस कदर बाजार में डिमांड बढ़ गई है कि शादी के रश्म में भी प्रयोग होने लगा है। ऐसा ही मामला इलाके के रानीपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को शादी के मटिकोड़ का एक अजीबोगरीब रश्म देखने को मिला। महिलाएं मटिकोड़ का रश्म पहले फावड़े से किया जाता था वह अब फावड़े के बजाय जेसीबी मशीन बुलडोजर गाड़ी से मिट्टी कोड़ माटी कोड कर किया। उसके बाद चार पांच की टोली बनाकर करीब दो दर्जन महिलाओं ने जेसीबी के हाइड्रोलिक में उठकर पास में बज रहे डीजे की भोजपुरी धून पर खूब थिरकीं। इस रश्म को देखने के लिए मनियर बलिया मार्ग पर भीड़ जमा हो गई। 

उल्लेखनीय है कि रानीपुर निवासी गुड्डू राजभर के लड़के दीपू राजभर की शादी 8 जुलाई को है। जिनकी बरात थाना क्षेत्र के असना में जानी तय है।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments