Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक,हादसे में युवक की गई जान

 



गड़वार(बलिया) सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा चट्टी पर सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब सड़क हादसे में गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी श्रीनाथ चौहान (28)वर्ष पुत्र हृदय चौहान सिकंदरपुर की ओर से बाइक से बलिया जा रहा था।भरखरा चट्टी के पास अचानक सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सुखपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार,प्रथम दृष्टया मृतक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं

मृतक की पत्नी मीना (25) नौ माह की गर्भवती हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह बार-बार बेहोश हो रही थी। श्रीनाथ कोच्चि की एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments