धूमधाम से मनाई गई पदम भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती
पटना : पटना लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संस्थापक पदम भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पार्टी द्वारा बिहार प्रदेश कार्यालय में पूरे धूमधाम से और श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई I पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के सभी बिहार से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के सभी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए वहीं उनके कर्म भूमि हाजीपुर में पद्म भूषण रामविलास पासवान स्मृति पार्क परिसर में भव्य रूप से जयंती समारोह आयोजित की गई I साथ ही खगड़िया जिले स्थित उनके पैतृक ग्राम शहरबन्नी में भी उनकी विशाल जयंती समारोह आयोजित की गई जिसमें हजारों की संख्या में खगड़िया जिले के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए और अपने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए I
डॉ भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस अवसर पर कबीरपंथी समूह के द्वारा श्रद्धांजलि स्वरुप गायन का कार्यक्रम आयोजित किया I डॉ0 भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की भव्य जयंती कार्यक्रम में शिरकत किया और कार्यक्रम को संबोधित किए I लोक श्री चिराग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज पहली बार श्रद्धेय पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती बिहार से बाहर उत्तर प्रदेश की धरती पर मनाकर एक नए संकल्प का आगाज़ किया है।
यह केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि उनके सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के विचारों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प है। उत्तर प्रदेश न सिर्फ बिहार का पड़ोसी राज्य है, बल्कि आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के हृदय के भी बेहद करीब है। इसी भावना के साथ पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करते हुए श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं I
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के माननीय सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती शामिल हुए वहीं दिल्ली के प्रधान कार्यालय में भी दिल्ली प्रदेश द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें पार्टी के प्रधान महासचिव जनाब अब्दुल खालिक माननीय सांसद शांभवी चौधरी दिल्ली प्रदेश समेत पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया I
डॉ भट्ट ने प्रेस को बताया कि कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना समेत हाजीपुर और खगड़िया जिले के सड़कों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बैनर और पोस्टर लगाया गया जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए थे I इस अवसर पर शामिल सभी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई I
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सचेतक राजू तिवारी विधान परिषद सह कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी माननीय मंत्री संजय सिंह संजय पासवान माननीय विधायक विष्णु देव पासवान सोनू सिंह बेबी कुमारी हुलास पांडे राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी कृष्ण सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट विनीत सिंह पूर्व प्रत्याशी सुनील यादव जितेंद्र यादव चंदन सिंह राष्ट्रीय महासचिव इंदु कश्यप परशुराम पासवान शोभा पासवान सलीम साहिल प्रिंस ओम प्रकाश भारती समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे I
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी



No comments