Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक महीने से प्रभारी अधीक्षक विहिन है सीएचसी रेवती, मरिज परेशान




रेवती (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर छः के सापेक्ष में मात्र एक चिकित्साधिकारी के कार्यरत रहने से नगर क्षेत्र की डेढ़ लाख आबादी की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हैं। वही इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीज परेशान हैं। बीते 6 जून को प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रवीण के यहां से लखनऊ स्थानांतरण होने के एक महीने के बाद भी किसी अन्य अधीक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। प्रति दिन आधा दर्जन से अधिक एक्सीडेंटल केश आ रहे हैं। प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जा रहा है। कमोवेश प्रसूति पीड़ित महिलाओं की स्थिति भी वही है। हालत यह है कि अधीक्षक के अभाव में यहां एक महीने से मेडिकल भी नही बन रहा है। मारपीट व दुर्घटना में घायल लोगों को सोनबरसा, बांसडीह अथवा बलिया में मेडिकल बनाने में अतिरिक्त समय व पैसा खर्च करना पड़ रहा। ओपीडी में प्रति दिन 400 मरीज आते है। कार्यरत एक मात्र चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मराज को 8 घंटे की बजाय 24 घंटे ओपीडी से लगाए इमरजेंसी देखनी पड़ रही है। चीफ फार्मासिस्ट का पद डेढ़ वर्ष से खाली है। एक स्टाप नर्स तथा एक एनएम की नियुक्ति है। प्रसूति पीड़ित महिला के भर्ती होने पर स्टाप की कमी से काफी परेशानी होती है । संविदा के रुप में यहां महिला चिकित्सक डॉ अनिता यादव, डॉ. ए. के. वर्मा तथा डॉ. बद्री राज यादव की नियुक्ति है किन्तु 3 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद इमरजेंसी का पूरा कार्य अकेले डॉ. धर्मराज को देखनी पड़ रही है। जिसके चलते उन्हें काफ़ी तनाव झेलना पड़ रहा है। यहां आर्थों, शिशु विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी की नियुक्ति होने से जिला अस्पताल का लोड भी कम हो जाऐगा ।

 क्षेत्रवासियों ने सीएमओ बलिया से जनहित में सीएचसी रेवती पर तत्काल प्रभारी अधीक्षक की नियुक्ति की मांग की है।

चिकित्साधिकारी डॉ धर्मराज ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक की नियुक्ति के लिए सीएमओ बलिया से निवेदन किया गया है।





पुनीत केशरी

No comments