Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस की कथित पिटाई से घायल ईलाज के दौरान मृत काम जी गोंड का शव आने पर उसके पुत्र की तहरीर पर एक उपनिरिक्षक,एक कांस्टेबल, प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज





रेवती (बलिया) पुलिस की कथित पिटाई से घायल वाराणसी में ईलाज के दौरान मृत काम जी गोंड का शव शनिवार की देर रात गांव पहुंचा ।

शव पहुंचने के दूसरे दिन रविवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों ने  आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर गायघाट के खेदन चौराहा पर धरना देते हुए सड़क जाम कर दिया। लगभग घंटा भर चले जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौक पर मौजूद सीओ बैरिया आलोक गुप्ता, थानाध्यक्ष रेवती राजकेशर सिंह, सहतवार थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी, थाना दुबहड अनुपम जायसवाल, महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा जाम के दौरान एम्बुलेंस के फंस जाने के चलते ग्रामीणों को समझा कर किसी तरह जाम समाप्त कराया । 

इसके पूर्व मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, निषाद पार्टी के विधानसभा बांसडीह के नेता कनक पांडेय आदि की उपस्थिति में एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ बैरिया आलोक गुप्ता द्वारा स्वजनों से लगभग दो घंटा के वार्तालाप के पश्चात मृतक कामजी गोंड के पुत्र विशाल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर पर पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह लालू सहित सूरज कनौजिया, मनीष यादव, उपनिरिक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल अंकित सिंह तथा सूरज कनौजिया के एक अज्ञात रिश्तेदार 

कुल 6 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात दिन में दो बजे के बाद स्वजन मृतक के अंतिम संस्कार के लिए हुकुमछपरा गंगा घाट ले गए। 

मृतक के पुत्र विशाल ने आरोप लगाया गया है कि 7 जुलाई को दो पक्षों में हुए विवाद में मेरे पिता को 8 जुलाई को पूछताछ के लिए अपराह्न 12 बजे दो पुलिस कांस्टेबल थाना लाए। पूछताछ के दौरान उनके साथ कथित पिटाई के उपरांत शाम 4 बजे उन्हें घर न पहुंचा कर मेरे प्रतिवादी का पैरवी करने वाले ग्राम प्रधान लालू सिंह व उनके ड्राइवर मनीष यादव को सुपुर्द कर दिया गया। 

शाम छः बजे मेरे घर से कुछ दूर ठगनी माई के डेरा पर मेरे पिता काम जी गोंड बेहोशी की हालत में पड़े थे। आस पास खेल रहे बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तथा चोटिल तथा अचेत पिता को घर लाकर स्थानीय स्तर पर  8,9 जुलाई को दो दिन घर पर उपचार कराया गया। 10 जुलाई को सुबह पुनः स्थिति गंभीर होने पर सीएचसी रेवती भर्ती कराया। जहां उपचार के पश्चात उन्हें बलिया व पुनः वहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर के रेफर कर दिया गया। वाराणसी में रात 10 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 11 जुलाई की रात 

वाराणसी से पोस्टमार्टम के पश्चात शव को घर वापसी लाते समय सुखपुरा के पास पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। रविवार को मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी संजय वर्मा व विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने मृतक के स्वजनों से घटना के बाबत आवश्यक जानकारी ली। तथा अपने स्तर से हर तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया।



पुनीत केशरी

No comments