Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सास-बहू-बेटी सम्मेलन के तहत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 



गड़वार(बलिया) क्षेत्र के मनियर गांव  में उत्तर-प्रदेश शासन एवं उत्तर- प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को सास-बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों की जानकारी देना था।

सास-बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वावलंबन के बारे में बताया गया। पुलिस हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया व योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वावलंबन,उनके कानूनी अधिकारों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन सर्विसेज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक सोनाली सिंह,महिला कांस्टेबल कोमल पटेल और महिला कांस्टेबल जया तिवारी ने महिलाओं को समाज की शक्ति बताया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई।सास-बहू-बेटी सम्मेलन के दाैरान महिलाओं का आत्मरक्षा के तरीके बताए गए और उन्हें साहस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments