Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस की कथित पिटाई से इलाज के दौरान मृत गायघाट गांव निवासी काम जी गोंड के मामले में एक एस.आई.,एक कांस्टेबल निलंबित




रेवती (बलिया) डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ गायघाट पहुंच कर  मृतक काम जी गोंड के परिजनों से घटना के बाबत पूछताछ की । इस दौरान पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पुलिस की लापरवाही है। इस संबंध में एस आई सचिन सरोज व कांस्टेबल अंकित सिंह को तत्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना की पारदर्शी व निष्पक्ष जांच कि जिम्मेदारी सीओ मंजरी राय को दी गई है। जिलाधिकारी बलिया से मामले की मजिस्ट्रेयल जांच का अनुरोध किया जाएगा। शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में दो एस आई व चार पुलिस कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।




पुनीत केशरी

No comments