गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक संपन्न, 27 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम पर हुई चर्चा
गड़वार (बलिया) श्री जंगली बाबा धाम,गड़वार में श्री बालक बाबा जी महाराज के संरक्षण एवं आशीर्वाद में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित की गई। वृंदावन से पधारीं साध्वी राधिका गोपाल ने अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधान संरक्षक वेदलक्षणा गौमाता (आद्यशक्ति मां सुरभि),अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि वृषभदेव तथा समस्त आराध्य देवी-देवताओं के आशीर्वाद से देशभर में गौ सम्मान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2026 को प्रातः 8 से 9 बजे तक विजय मंत्र "श्री राम जय राम जय जय राम" का संकीर्तन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम 40 करोड़ हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में श्री बालक बाबा महाराज ने गौमाता की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा को जिला अध्यक्ष, सतीश उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष,प्रिंस पांडेय को जिला महामंत्री तथा सचिन और साधू वर्मा को जिला प्रचारक का दायित्व सौंपा गया। जिला संरक्षक मंडल में राहुल उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय, शैलेश पांडेय, राधेश्याम पांडेय एवं सुनील पांडेय को शामिल किया गया। बैठक में अश्वनी तिवारी, अनिल पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, सुधीर सिंह,दीपक सिंह,सरोज दुबे, मनीष दुबे,विष्णु कुमार मिश्र,रिंकू दुबे,करूणेश पांडेय,सत्य प्रकाश ओझा,जितेंद्र तिवारी,अतुल पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृंदावन से पधारे दीपेश आनंद सरस्वती ने तथा संचालन प्रदेश संगठन मंत्री जनसेवक धर्मेंद्र सिंह ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments