Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

 



रेवती (बलिया) रेवती गुदरी बाजार की सड़क झील में तब्दील ,आधा दर्जन दुकानों में घुसा बरसाती पानी रविवार की रात से सोमवार को सुबह 10 बजे तक हुई आफत की भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। नगर के गुदरी बाजार की सड़क झील में तब्दील हो गई। पुनीत केशरी, रामकृष्ण राम,मोती चंद चौरसिया आदि सहित आधा दर्जन दुकानों में बरसात का पानी प्रवेश कर गया। मठिया बाजार,  हजाम पट्टी, बीज गोदाम से बाड़ीगढ़ की छोटी पुलिया तक, वार्ड नंबर दो के भटवलिया मुहल्ला, थाना से तिवारी मार्केट तथा बस स्टैंड से थाना तक जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । बारिश थमने के एक घंटा बाद आवागमन सामान्य हुआ। बच्चों का पठन पाठन भी प्रभावित रहा। 

लोगो की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि नगर पंचायत में जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था नही है। हल्की बारिश में भी जल जमाव कि स्थिति उत्पन्न हो जाती है।  हालांकि नगर पंचायत के सफाई कर्मी छोटे बड़े नाली ,नाला की नियमित सफाई करते हैं। बरसात में कमोवेश लोगों को दिक्कत बनी रहती है।



पुनीत केशरी

No comments