Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मारपीट में घायल प्रौढ़ की ईलाज के दौरान मौत




रेवती (बलिया) गायघाट निवासी 55 वर्षीय लाल बहादुर राजभर के साथ हुई मारपीट के पश्चात ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

शुक्रवार की रात नौ बजे लालबहादुर राजभर अपने घर में सोया था। रात में उसका पड़ोसी विजय राजभर नशे की हालत में लालबहादुर के घर के सामने आकर उसको गाली देने लगा । आरोप है कि लालबहादुर द्वारा घर से बाहर निकल कर गाली देने से मना किए जाने पर विजय राजभर ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे सिर में चोट लगने से सड़क पर गिर कर बेहोश हो गए। स्वजनों द्वारा उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार के पश्चात शनिवार की सुबह उसे उसे जिला अस्पताल बलिया व फिर वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान शनिवार को दिन में एक बजे वाराणसी में लालबहादुर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के पश्चात वाराणसी से शनिवार की रात साढ़े दस बजे मृतक का शव घर आया। रविवार को दिन में पुलिस की उपस्थिति में उसका दाह संस्कार किया गया। मृतक के भाई विद्याशंकर राजभर द्वारा शनिवार को थाना में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे भाई की विजय राजभर द्वारा लाठी डंडे से पिटाई किए जाने से गंभीर चोट के चलते वह अचेत हो हो गए । थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दबिश दी जा रही है। परिवार में मृतक की पत्नी रिन्की देवी व तीन लड़के व एक लड़की,चार संतान है। एक लड़के की शादी नहीं हुई है।





पुनीत केशरी

No comments