Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 26/07/2026 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 26/07/2026

🚩 दिन - रविवार, द्वादशी तिथि, शुक्ल पक्ष, आषाढ़ मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️  

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ *अथ प्रथमोऽध्याय* 🕉️

🙏🏻   अर्जुन उवाच 🙏🏻

 *श्लोक 👉* सङ्करो नरकायैव कुलघ्नानां कुलस्य च ।

पतन्ति पितरो ह्येषां लुप्तपिण्डोदकक्रिया: ॥

( गी०/01/ 42 )

 *अर्थ*👉  अवांछित सन्तानों की वृद्धि के परिणामस्वरूप निश्चय ही पारिवारिक परम्परा का विनाश करने वालों का जीवन नारकीय बन जाता है। जल तथा पिण्डदान की क्रियाओं से वंचित हो जाने के कारण ऐसे पतित कुलों के पितरों का भी पतन हो जाता है।

🕉️ तिथि --  द्वादशी 14:00 तक तत्पश्चात   त्रयोदशी 

☸️  पक्ष --------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र --  ज्येष्ठा 07:35 तक तत्पश्चात मूल

☸️ करण ----  बालव 14:00 तक 

☸️करण --- कौलव  27:10 तक

🕉️ योग ----  एन्द्र  22:05 तक तत्पश्चात  वैधृति 

☸️ वार ------ रविवार                          

 ☸️मास ------- आषाढ़ मास

☸️चन्द्र राशि --  वृश्चिक 

☸️सूर्य राशि ----- कर्क 

☸️ऋतु  --------- वर्षा 

☸️आयन --------- दक्षिणायण ( दक्षिण गोल ) 

☸️ संवत्सर  -------- रौद्र

☸️विक्रम संवत  --------2083

☸️शाके --------1948

☸️कलियुगाब्द -------5128

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:27

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:58

☸️दिनमान ------ 13:30 पर

☸️रात्रिमान ---------- 10:30 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 --- 03:02 (रात्रि में)

☸चन्द्रोदय🌙---  04:45 पर (दिन में )

    🌷🌷लग्न कर्क 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- कर्क-- 08:49°--  पुष्य 

चन्द्र -- वृश्चिक -- 28:58°--- ज्येष्ठा 

 मंगल --- वृष --24:45°--  मृगशिरा 

बुध --- मिथुन --22:17°-- पुनर्वसु 

गुरु -- कर्क --- 11:24°-- पुष्य 

शुक्र-- सिंह -- 23:31°-- पू०फाल्गुनी   

शनि-- मीन --20:31°-- रेवती 

राहु --कुम्भ --05:50°-- धनिष्ठा 

केतु ---सिंह--05:50°-- 

मघा  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( शाम ) 17:16 से 18:57 तक अशुभकारक 

यमकाल 12:12 से 13:53 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 15:35 से 17:16 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:45 से 12:39 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

12+01+1 = 14 भागे 4 शेष 02 पाताललोक में हवन के लिए 

अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 12+12+5= 29 भागे 7 शेष 01 कैलाशवासे,,, शुभकारक✅✅

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️              

रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो चिरौंजी अथवा ताम्बूल खाकर यात्रा कर सकते हैं,, रविवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है,,,,, परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

रविवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि ये सूर्य देव का दिन होता है।,,,,ऐसा करने से मृत्यु का कारण होता है। 

🪻🌼 रविवार को तुलसी 🌳 को जल देना, स्पर्श करना व उतारना तोड़ना नहीं चाहिए,,,, रविवार को लाल रंग का साग 🥙, मसूर की दाल व अदरक नहीं खाना चाहिए,,,,🌼🪻

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है,,,🌿


🌿 आज द्वादशी तिथि है और द्वादशी तिथि में पूतिका ( पोय🌱) तथा उससे बनी चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,  क्योकि ऐसा करने से वंश के लिए हानिकारक होता है।🌿

✴️ प्रदोष व्रत आज यानि रविवार को ✴️

✳️ गण्ड मूल अहोरात्र ✳️

✡️🙏🏻*राशि फल* 🙏🏻✡️

   *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज सेहत बढ़िया रहेगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर ज़ोर दें। 

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। 

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी आपका प्रिय आज अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज बहुत ज़्यादा चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती है। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएँ। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।

 *🙍‍♀️कन्या राशि>>*  टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा।  आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो। साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें।

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। कोई फिल्म या नाटक देखकर आज आपका मन पहाड़ों में जाने का कर सकता है।

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है।  आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।

 *⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज सेहत अच्छी रहेगी। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। कारोबारी में मुनाफ इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

 *🐟मीन राशि>>*  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएँ। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। वक़्त पर आपकी मदद किसी की ज़िंदगी बचा सकती है। यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी और उन्हें प्रेरित करेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है। शांति का वास आपके दिल में रहेगा और इसीलिए आप घर में भी अच्छा माहौल बना पाने में कामयाब होंगे।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments