पूर्व प्रधान राम व्यास वर्मा की हत्या का सहतवार पुलिस व स्वाट टीम बलिया ने संयुक्त रूप से किया पर्दाफाश
रेवती (बलिया) उदहा गांव निवासी पूर्व प्रधान राम व्यास वर्मा की गुरुवार की रात ट्यूवेल पर सोते समय ईट से सिर को कूच कर की गई हत्या का सहतवार थाना पुलिस तथा स्वाट टीम बलिया द्वारा संयुक्त रूप से घटना का अनावरण कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
सीओ बांसडीह जयशंकर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात ट्यूवेल की झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान राम व्यास वर्मा की अज्ञात बदमाशों ने ईट से सिर को कूच कर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सहतवार पुलिस व स्वाट टीम बलिया पहुंच गई । मृतक के इकलौते पुत्र अजय कुमार वर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हत्या के पीछे की वजह व कारणों की जांच के साथ आरोपितों की तलाश में जूट गई। पुलिस के त्वरित जांच व साक्ष्यों के आधार पर घटना की वजह पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद सामने आई। जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शिवम वर्मा के पिता स्व० राम उदार वर्मा व उसके नाना को मृतक व्यास वर्मा ने पूर्व में मारा पीटा था। तथा गोपाल वर्मा का मृतक के साथ जमीनी विवाद था। इसी विवाद के चलते गुरुवार की रात दस बजे दोनों ने एक साथ शराब पी। योजनाबद्ध तरीके से ईट से सिर कूच कर हत्या कर दी तथा फरार हो गए। स्वाट टीम बलिया के निरीक्षक विश्वनाथ यादव, थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त चौधरी,
उपनिरीक्षक अजय साहनी स्वाट टीम,उप निरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र पटेल आदि द्वारा शिवम वर्मा को दिन में ढ़ाई बजे त्रिकालपुर अतरौलिया तिराहा से तथा गोपाल वर्मा को सवा तीन बजे दिन में उदहा त्रिकालपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शिवम वर्मा की निशानी देही पर घटना के समय पहना हुआ टी शर्ट , घटना में प्रयुक्त खून के छिटे लगा ईट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम वर्मा निवासी गांव उदहा मूल निवासी सिकंदरपुर
मुस्तफाबाद, गोपाल वर्मा निवासी उदहा को चालान न्यायालय कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments