Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चौराहे पर पानी लगे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, लोगों ने सवारियों को किसी तरह बचाई जान




गड़वार (बलिया) सुखपुरा चौराहे के समीप गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर पानी लगे गड्ढे में शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब एक ई- रिक्शा पलट गया।गनीमत रहा कि समीप के लोगों ने त्वरित कार्रवाई कर ई-रिक्शा में बैठे लोगों को किसी तरह जान बचाई। ई-रिक्शा में एक मां की गोद में दूधमुंहा बच्चा भी था,जिसको किसी तरह बाहर निकाला गया, अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी। यह ई-रिक्शा गड़वार से सवारी लेकर सुखपुरा जा रहा था। बताते चले कि पिछले वर्ष 31अगस्त को इसी पानी लगे गड्ढे में इसी जगह पर जनऊपुर गांव की निवासिनी तीन बच्चों की मां ज्ञांती देवी पत्नी बलराम की बाइक से गिरने से मौत हो गई थी।वैसे यहां आए दिन कोई न कोई घटनाएं होती रहती है और जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगता।चौराहे के समीप इस मार्ग पर डिवाइडर के दोनों तरफ 20 से 25 बड़े-बड़े गड्ढे लगभग एक से डेढ़ फीट गहरे बन गए हैं। बरसात का पानी का जमाव जब उसमें हो जाता है तो वाहन चालकों को पता ही नही चल पाता कि पानी के अंदर छुपे कितने गहरे व बड़े गड्ढे हैं और आए दिन इन गड्ढों में गिर कर लोग चोटिल होते हैं।बार-बार अनुरोध के बाद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। लग रहा है कि विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments