तीसरे दिन मिला पोखरे में डूबे वृद्ध का शव
रेवती (बलिया) पचरूखा अघैला संपर्क मार्ग पर एक ईट भट्ठे के समीप स्थित पोखरा में गत सोमवार की सुबह पैर फिसलने से गिरे 60 वर्षीय कामेश्वर राजभर निवासी मुड़ाडीह का शव तीसरे दिन बुधवार की सुबह पानी में उतराया हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सोमवार की सुबह बारिश के बीच अपने खेत देखने निकलें कामेश्वर का पैर फिसलने से वह पोखरे में डूब गए। ग्रामवासी विवेक सिंह की सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस द्वारा शव की तलाश कराई गई। बाद पीएसी की बाढ़ बचाव बटालियन को सूचित कर बुलाया गया। पीएसी के जवान मोटर बोट से लाईफ जैकेट पहन कर शव की सोमवार व मंगलवार को तलाश किए किन्तु पानी गहरा तथा पोखरा बड़ा होने से सफलता नही मिली। बुधवार की सुबह कामेश्वर राजभर जहां डुबे थे उससे 5 फूट की दुरी पर शव पानी में उतराया हुआ मिला। मृतक के चार लड़के व चार लड़किया, 8 संतान है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी छोटकी देवी तथा स्वजनों का रोते रोते बुरा हाल है। इस दौरान पूर्व प्रधान जितेन्द्र सिंह सहित विवेक सिंह, संतोष सिंह, देवाशीष गुप्ता, धन जी वर्मा, सोनू बारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments