बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र
गड़वार (बलिया) आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा द्वारा फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव स्थित एक निजी होटल में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर फेफना विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बड़ी संख्या बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मऊ जिला के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने,मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया। साथ ही चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचे इसके लिए सरकार संगठन एवं आम जन के बीच सेतु का कार्य करें।प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना विधानसभा ऐसी विधानसभा हैं जिसके कार्यकर्ता चुनाव में ही नहीं अपितु पूरे 5 वर्ष क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।कहा कि इन देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बदौलत हमने विपरीत परिस्थिति में 2012 में कमल खिलाया एवं 2017 में पुनः ऐतिहासिक विकास की शुरुआत की। उस विकास को पुनः रफ्तार देने के लिए 2027 में हमे समन्वित प्रयास करना हैं ताकि प्रदेश में तीसरी बार मोदी जी के कुशल निर्देशन में एवं योगी जिनके नेतृत्व में परचम फहरा सकें।कहा कि मेरे लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि हैं। आज भी और भविष्य में भी उसी संकल्प के साथ आपके बीच आपके सुख दुख में रहूंगा जिस संकल्प के साथ 26 वर्ष पूर्व आपके बीच आया था।कहा कि आपसे हम लोग 5 वर्ष के अंतराल पर एक वोट की अपेक्षा करते हैं और आपके बीच सदैव साथ रहने का वादा करते हैं।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम,पार्टी का पटका,टोपी एवं सरकार की उपलब्धि के बुकलेट के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के शहीद कार्यकर्ता विनोद राय की दसवीं श्रद्धांजलि सभा गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए 12 अगस्त को सभी कार्यकर्ताओं को नरही पहुंचने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव कुमार डंपू, मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,आरकेश दुबे, प्रशान्त राय बंटी, सर्वानन्द तिवारी, चेयरमैन अमरजीत सिंह,उपेन्द्र पाण्डेय,भरत राय, फेफना विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments