Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चोरी कर रहे हैं युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा



बलिया : दुकान में चोरी करने घुसे चोर को दुकानदार व ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर चोरी के माल के साथ बैरिया पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय के सपोर्ट कर दिया गया।

चौबे टोला रानीगंज निवासी धर्मेंद्र चौबे का इलेक्ट्रॉनिक का दुकान रानीगंज बाजार में है संजय राम निवासी रानीगंज पुराना डाकघर के पास रविवार/सोमवार की रात में दुकान का ताला तोड़कर चोरी की नीयत से दुकान में घुसा कैश बॉक्स में रखा 4400 रुपया, तार का बंडल, लाइटर कटर व चार्जर चुराकर दुकान से निकल ही रहा था तब तक धर्मेंद्र चौबे ने देख लिया और दौड़कर दुकान का शटर गिरा दिया और शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग जुट गए तब चोर को बाहर निकाला गया और चोरी के समान के साथ थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया।

रानीगंज बाजार के निवासियों ने बताया कि इससे पहले उक्त युवक कई दुकानों में का ताला तोड़कर चोरी कर लिया था।



By- Dhiraj Singh

No comments