Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

औचक छापामारी में पुलिस ने 1000 लीटर लहन किया नष्ट




रेवती (बलिया) रेवती थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना की पूरी पुलिस द्वारा नगर के वार्ड नंबर दो के दुसाध टोली में औचक छापामारी की गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही अवैध कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त धंधेबाज इधर उधर कूद फांद कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा मौक पर 1000 लीटर लहन नष्ट किया गया। आधा दर्जन से अधिक भट्टियां नष्ट की गई।



पुनीत केशरी

No comments