विधायक केतकी के जन्म दिवस पर सुन्दर काण्ड के पाठ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रसाद वितरण
रेवती (बलिया) बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह के जन्म दिवस पर बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर उनके दीर्घायु की मंगल कामना हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया। पाठ की समाप्ति पर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, डा. आरबीएन पांडेय ,पप्पू केशरी,विजय बहादुर उपाध्याय, मुन्ना कुंवर, अनिल सिंह, सुशील श्रीवास्तव,विजय बहादुर उपाध्याय, राजा चौधरी, आदि की आयोजन में सहभागिता रही। कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधायक केतकी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुनीत केशरी


No comments