दूसरे दिन भी नही मिला पोखरे में डूबे वृद्ध का शव
रेवती (बलिया) पचरूखा अघैला संपर्क मार्ग पर एक ईट भट्ठे के समीप स्थित पोखरा में गत सोमवार की सुबह पैर फिसलने से गिरे 60 वर्षीय कामेश्वर राजभर निवासी मुड़ाडीह का शव दूसरे दिन शाम तक नही मिल पाया। स्थानीय पुलिस की देखरेख में बाढ़ बचाव कार्य के लिए नियुक्त पीएससी बटालियन के जवान मोटर बोट से लाईफ जैकेट के साथ पूरे पोखरे में तलाशी अभियान चला रहे हैं। आस पास के ग्रामीण भी पोखरे के पास पुलिस व पीएसी के खोजी अभियान में नजर गड़ाए हुए हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया पोखरा काफी बड़ा व गहरा है। शव के पानी के अंदर फंस जाने से शाम 5 बजे तक शव नही मिल पाया है। अभी शव की तलाश जारी है।
पुनीत केशरी


No comments