पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार
मनियर ,बलिया । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 मनियर वंशराज सिंह मय हमराह का0 आनन्द कुमार के द्वारा न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलिया द्वारा निर्गत वारण्ट इजरा नं0 996/25 धारा-144/3 द0प्र0स0 थाना फेफना जनपद बलिया, से सम्बन्धित वारण्टी विक्रमपुर बडकीबारी निवासी रोहित कुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष को घर से समय करीब 13.45 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय की आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार जेल न्यायालय भेजा गया है।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments