Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

 



गड़वार(बलिया) थाना गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के क्रम में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ स्थानीय थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 196/2026,धारा 109 (1),110,115 एवं 352 बीएनएस के तहत आरोपित राजन गुप्ता और राहुल गुप्ता दोनों निवासी ग्राम खड़ीचा को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को उनके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल जिलाजीत सिंह सरोज,कांस्टेबल जितेन्द्र यादव व कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments