Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2150 ली अवैध देशी शराब को न्यायालय के आदेश से किया गया विनिष्टीकरण



मनियर, बलिया । स्थानीय पुलिस द्वारा न्यायालय सि.ज.जू.डि. पश्चिमी/जे.एम. बलिया के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, उपजिला मजिस्ट्रेट बांसडीह, जिला आबकारी अधिकारी बलिया एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी व हे.मु. योगेन्द्र यादव एवं सभी उपरोक्त अधिकारीगण की उपस्थिति में थाना स्थानीय पर वर्ष 2024, वर्ष 2025 के पंजीकृत कुल 123 आबकारी अभियोगो में बरामद अवैध देशी शराब (कच्ची शराब) कुल 2150 लीटर को थाना परिसर के बगल में स्थित जमीन में पर्याप्त गहराई का गड्ढा खोदकर विनष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी । समस्त कार्यवाही की विडियोग्राफी भी की गयी ।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments