एपेक्स स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस , विचार गोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गड़वार (बलिया) क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यालय की छात्राएं विनीता सिंह,वर्षा रानी, सिद्धि पांडेय, विशाखा मौर्य, प्रतीक्षा उपाध्याय, निलाक्षी मिश्रा, सरन्या गुप्ता,प्रिंस चौहान,आशिका सिंह,निशा,अंश राज,रुद्रांश तिवारी,जागृति सिंह आदि ने सहभागिता निभाई और कविता तथा भाषण के माध्यम से अपने-अपने विचार रखे तथा हिंदी को अपनाने, विकसित बनाने और उसे सर्वश्रेष्ठ भाषा के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। इसके बाद कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने"श्रेष्ठ कौन? हिंदी अथवा अंग्रेजी तथा ऑफलाइन शिक्षा अथवा ऑनलाइन शिक्षा" विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने तार्किक क्षमता का परिचय देते हुए ऑफलाइन शिक्षा को अधिक महत्व दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी ने हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए समस्त विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और हिंदी की उन्नति में ही अपने भारत की उन्नति है यह कहते हुए उन्होंने हिंदी की उपयोगिता को बताया और हिंदी भाषा को मन के भावों की सहज अभिव्यक्ति का माध्यम भी बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह जी ने कार्यक्रम में भाग लिए सभी छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक आर्यवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय, संरक्षक शैलेश मोहन पांडेय सहित प्रबंध समिति के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments