पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से लापता हुए अधेड़, तलाश में जुटी एनडीआरएफ
सूचना के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राजेश गुप्ता पुत्र स्व. परमेश्वर गुप्ता के जनेश्वर मिश्र सेतु के चौथे पिलर के पास से नीचे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश शुरू कराई।
नदी में उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ को सूचना दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर खोजबीन और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर दुबहड़ थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल और सदर तहसीलदार भी पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं खोजबीन की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
पुलिस के अनुसार, राजेश गुप्ता के संबंध में आगे की जानकारी तलाश एवं जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी


No comments