Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल, दिन-रात हो रही कटौती





गड़वार(बलिया)विगत एक पखवारा से हो रही बिजली कटौती के कारण आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात दोनों समय बिजली की कटौती होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं,गर्मी के बीच रात में बिजली गुल रहने से लोगों को ठीक से नींद भी नही आ पा रही है। सुबह के समय बिजली कटौती होने से सबसे अधिक परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। सुबह उठने के बाद मोटर चलाकर पानी भरते है,स्नान आदि करते हैं और इसके बाद बच्चों को स्कूल,नौकरी, मंदिर में पूजा-पाठ सहित धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। लेकिन इसी दौरान बिजली गुल होने के कारण पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। बिजली पर निर्भर छोटे उद्योग और कल-कारखाने भी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस समय गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में दिन और रात में बार-बार बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र गड़वार के अवर अभियंता राम नारायन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फाल्ट होने,लाइन को दुरुस्त करने तथा बरसात के दौरान कई स्थानों पर बिजली लाइनों के उपर पेड़ों की डालियां आ जाने के कारण उन्हें हटाने और लाइनों को ठीक कराने के लिए आपूर्ति बाधित करनी पड़ रही है साथ ही उन्होंने बताया कि उपर से कटौती होने के कारण भी इस समय कुछ परेशानी बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments