Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एपेक्स स्कूल, बभनौली में धूमधाम से श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव पर बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां



गड़वार(बलिया)क्षेत्र के एपेक्स स्कूल,बभनौली, गड़वार-बलिया के प्रांगण में शनिवार को श्री कृष्ण भगवान के छठी महोत्सव का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक शैलेश मोहन पांडेय, प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय, प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी तथा उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन करके किया। इसके बाद श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव में उपस्थित सभी अभिभावक गण का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन और स्वागत के बाद विद्यालय के कक्षा नर्सरी,एलकेजी, यूकेजी और कक्षा प्रथम के छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्ण के परिवेश में विविध झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सब का मन मोह लिया। जिसमें कक्षा नर्सरी के बच्चों ने"छोटी-छोटी गईया छोटे-छोटे ग्वाल,छोटो सो मेरो मदन गोपाल" गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वहीं कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने "मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया,पनघट पर मेरी पकड़े ये बहियां" तथा "करके इशारे बुलाय गई रे बरसाने की छोरी"और "मोहे मोर बनैयो  राधा" जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया।। पूरा विद्यालय राधा कृष्ण के गीतों से गूंज उठा। विद्यालय प्रांगण में गोकुल और ब्रजभूमि की अनुभूति होने लगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सैक्सन इंचार्ज कविता पांडेय, मानसी गिरी, रोहिणी सिंह, खुशी सिंह,शशि मोहन पांडेय और अर्जुन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन रवि प्रकाश पांडेय तथा संचालन कक्षा बारहवीं की छात्राएं अर्चिता एवं दिव्या ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैंकड़ों की संख्या में अभिभावक के उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments