गंगा-सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी, कई जगह खतरे के निशान से ऊपर
बलिया। जिले में गंगा और सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया की ओर से 12 सितंबर को जारी नदी जलस्तर एवं वर्षा के प्रतिवेदन के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर बक्सर में 59.83 मीटर और गायघाट में 59.17 मीटर दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे की तुलना में दोनों स्थानों पर क्रमश: तीन और एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई।
गायघाट में गंगा का जलस्तर 59.17 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित खतरे के बिंदु 57.615 मीटर से ऊपर है। वहीं बक्सर में जलस्तर 59.83 मीटर रहा, जो 60.320 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है।
सरयू नदी के डीएसपी हेड पर जलस्तर सुबह 64.80 मीटर से बढ़कर शाम को 64.82 मीटर हो गया। यहां खतरे का बिंदु 64.010 मीटर है। इसी तरह पौधपुर में जलस्तर 59.25 मीटर और मांझी में 56.20 मीटर दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर जलस्तर खतरे के बिंदु से ऊपर बना हुआ है।
टोंस नदी के पिपरा घाट पर सुबह जलस्तर 60.50 मीटर दर्ज किया गया। प्रतिवेदन के अनुसार गायघाट में 5.6 मिलीमीटर और डीएसपी हेड पर एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं वर्षा की कुल मात्रा क्रमश: 702.8 और 535.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है।
रिपोर्ट धीरज सिहं


No comments