आकाशीय बिजली के चलते रेवती में दो ट्रांसफार्मर जला
रेवती (बलिया) सोमवार को दिन में आकाशीय बिजली के गड़गड़ाट के चलते नगर के पुल के समीप हरिहा मार्ग पर स्थित 400 केवीए तथा वार्ड नंबर 12 में संतोष रावत के घर के समीप लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया।
400 केवीए के ट्रांसफार्मर को मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। किन्तु 250 केवीए ट्रांसफार्मर के न बदले जाने से वार्ड नंबर 11,12 की 2000 आबादी प्रभावित हैं। विद्युत उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए उक्त जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।
रिपोर्ट -पुनीत केशरी


No comments