सर्प दंश से वृद्ध की मौत,विस्तर में लिपटे सांप ने डंसा
गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के सरया गांव में रविवार की देर रात सर्पदंश से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन झाड़-फूंक कराने के साथ ही उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार सरया गांव निवासी रामायण सिंह (69) रविवार की रात भोजन करने के बाद अपने बिस्तर पर सोने चले गए। कुछ देर बाद उन्हें शरीर पर कुछ काटने का अहसास हुआ। लाइट जलाकर देखने पर बिस्तर में एक विषैला सांप लिपटा दिखाई दिया। सांप देखकर घर में हड़कंप मच गया और परिजन शोर मचाने लगे। इसके बाद परिजन उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments