52 वर्षीय प्रौढ़ का फंदा से लटका शव मिलने से सनसनी
रेवती (बलिया) नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी 50 वर्षीय मुन्ना पटेल का बृहस्पतिवार की सुबह घर के आंगन में आम के पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
वार्ड निवासी शंकर गोंड किसी कार्य से मुन्ना पटेल के घर आया तो आम के पेड़ से गमझा का फंदा लगा उसका शव देख अवाक रह गया। उसने तुरंत पेड़ के ठीक सामने मड़ई के घर में खाना बना रही पत्त्नी सुनीता व आस पास के लोगों को सूचना दी। घटना की सूचना लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना के एस आई गोवर्धन प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के साथ बलिया भेज दिया।
मृतक दो भाई हैं। एक भाई विनोद पटेल अहमदाबाद में मजदूरी करता है। एक मात्र 18 वर्षीय पुत्री पूजा पटेल अपनी बुआ बेबी के यहां इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करती हैं। माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। घर में सिर्फ पति पत्नी रहते थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया बुधवार की रात उसका पत्नी से कुछ पारिवारिक विवाद हुआ। इसी के चलते उसने रात में ही गमछा का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण का सही पता लग पायेगा ।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments