कमल नयन ब्रह्मचारी जी की पांचवी पुण्यतिथि भव्यता से मनी
बैरिया(बलिया): क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर स्थित स्वामी कमल नयन ब्रह्मचारी जी की पांचवी पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी जी के शिष्य स्वामी राधे कृष्ण ब्रह्मचारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। उल्लेखनीय है कि स्वामी कमल नयन ब्रह्मचारी जी का निर्वाण दिवस पर भव्य आयोजन किया जाता है। आयोजन में उत्तर प्रदेश -बिहार आदि क्षेत्रों से उनके भक्त आते हैं, यज्ञ में शामिल होने के बाद प्रसाद ग्रहण कर ही जाते हैं। पुण्यतिथि से दो दिन पूर्व हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। वहीं पूर्णाहुति के बाद दूर-दूर से आए साधु महात्माओं को स्वामी राधा कृष्ण ब्रह्मचारी जी द्वारा अंगवस्त्र व स्वामी कमल नयन ब्रह्मचारी जी के चित्र भेंट कर विदा किया।
स्वामी कमल नयन ब्रह्मचारी जी के आश्रम पर प्रवेश करते ही असाध्य बीमारियां भी दूर हो जाती थी। स्वामी जी द्वारा दर्जनों गायों का पालन पोषण किया जाता था। उसी परंपरा में स्वामी राधा कृष्ण ब्रह्मचारी अपना उद्देश्य स्वामी जी के निर्देशानुसार गो सेवा ही अपना उद्देश्य बनाएं और इस परंपरा का बखूबी निर्वहन भी कर रहे हैं।
रिपोर्ट : विद्याभूषण चौबे
No comments