Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गो तस्कर घायल, तमंचा व बाईक बरामद

 


 रेवती (बलिया) । गुरुवार की रात साढ़े दस बजे थाना क्षेत्र के देवपुर मठिया रेगुलेटर से 600 मीटर की दूरी पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक गोवंश तस्कर विशाल यादव उर्फ नेता यादव निवासी गांव करम्मरपुर थाना खेजुरी के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया। वहां से उसे पुनः वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। 

गुरुवार की रात थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी, पुलिस चौकी इंचार्ज गोपालनगर सुमेद्र सिंह के साथ गश्ती पर निकले थे। देवपुर मठिया रेगुलेटर से थोड़ा आगे वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाईक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। अचानक पुलिस को सामने देख बाईक पीछे मोड़ कर भागने लगा। पुलिस द्वारा उसका पीछा किए जाने पर उसने पुलिस की तरफ निशाना साधते हुए दो फायर किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ गोली चलाए जाने पर उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। मौके से दो खोखा खाली कारतूस,एक जिन्दा कारतूस तथा एक तमंचा 315 बोर सहित एक स्प्लेंडर बाईक बरामद किया गया। 

गुरुवार को दिन में रेवती सहतवार मार्ग के पचरूखा गायघाट बैरियर के समीप एक पिकअप वैन से मांझी रोजा (बिहार) गोवंश जा रहा था। सूचना पर पुलिस द्वारा पिकअप को जब्त कर लिया गया। पिकअप पर मौजूद दो गोवंश तस्कर रमाशंकर यादव निवासी गांव दामोदरपुर थाना गड़वार तथा मथुरा यादव निवासी गांव बगही थाना गड़वार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक गोवंश तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों गोवंश को सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर चालान न्यायालय कर दिया गया। पुलिस द्वारा पिकअप पर लदे 3 बछड़ा व 3 गाय 6 गोवंश बरामद कर उसे हल्दी गोवंश केंद्र को सुपुर्द कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि गोली लगने से घायल गोवंश तस्कर पहले से विभिन्न धाराओं तथा गैगेस्टर एक्ट में वांछित था पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments