Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेसजनों ने शुरू किया किसान समस्या अभियान



बैरिया(बलिया): आवारा पशुओं द्वारा किसानों के फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति सरकार से दिलाने, महंगी बिजली, किसानों को कृषि लागत मूल्य दिलाने व बैकों द्वारा किसानों से ऋण वसूलने रोकने आदि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलन छपरा, पकड़ीतर गांव में किसान समस्या अभियान का आयोजन मंगलवार को किया। जिसमे सैकड़ों किसानों से बातचीत कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं कार्यकर्ताओं ने भाजपा को किसानविरोधी बताते हुए किसानों के हक-हकूक का दावा किया।
किसान समस्या अभियान को संबोधित करते हुए पीसीसी के सदस्य व अभियान के मुरली छपरा ब्लाक के कोआडिनेटर सीबी मिश्र ने कहा कि कांग्रेस आजादी के समय से ही किसान हितैषी रही है। किसानों को उनके खून-पसीने की उचित कीमत दिलाने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। कृषि प्रधान देश में किसानों की हालत ठीक नहीं है। किसानों के हक की लड़ाई प्रदेश भर में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी व बलिया मे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने छेड़ा है, जिसकी आंच देश भर मे फैलेगी। अवारा पशुओं से फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को  सरकार को देना होगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विद्यासागर यादव, पारस नाथ वर्मा, पप्पू कुमार सिंह, रंजीत पाठक, जयप्रकाश तिवारी, डा. विश्वकर्मा शर्मा, अलखदेव सिंह, अजीत पासवान आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट : वी चौबे

No comments