Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जिलाधिकारी ने विकास खंड व नगर पंचायत रेवती कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,दिए निर्देश







रेवती (बलिया)  जिलाधिकारी बलिया ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को दिन में विकास खंड व नगर पंचायत कार्यालय का अलग अलग निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विकास खंड के ड्वाकरा भवन में पंचायत सहायको, ग्राम पंचायत सचिवों, प्रधानों की आधा घंटे चली बैठक में जिलाधिकारी ने स्वजनगणना में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सम्मलित किए जाने हेतु निर्देशित किया। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष उम्र पूरा करने युवाओं को जोड़ने तथा जिनके नाम छूट गए उनका नाम भी शामिल करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ असलम परवेज, एडीओ पंचायत शशी भूषण दूबे, खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी, प्रधान विनयशंकर पांडेय व ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत का भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में छोटा पार्क का निर्माण तथा साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक राधेश्याम वर्मा, संदीप केशरी,सभासद राम प्रसन्न चौहान, मुन्ना रावत आदि मौजूद रहे।





रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments