Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर चैनराम बाबा समाधि परिसर हजारो दीपों से हुआ जगमग







रेवती (बलिया)    कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर मंगलवार की देर सायं सहतवार नगर के चैनराम बाबा समाधि परिसर हजारों दीपों से जगमगा गया। 

चैनराम बाबा समाधि परिसर से सटे चैन सरोवर में 

 वाराणसी से पधारे विद्वत पंडितों द्वारा वेद मंत्रोचर के साथ गंगा आरती कराया गया। आयोजक मुख्य यजमान सपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू तथा नगर पंचायत की अध्यक्ष सरिता सिंह द्वारा विधि विधान से पूजन व गंगा आरती किया गया। चैन सरोवर के चारों घाट पर नगर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप जलाया। चैनराम बाबा समाधि परिसर 

दीयों , फूलों व इलेक्ट्रानिक लाईटों से जगमगा उठा। 

इसके पूर्व समाधि परिसर में आयोजित अखंड हरि कीर्तन की पूर्णाहुति पर आयोजित विशाल भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किया। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का प्रदर्शन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नीरज सिंह गुड्डू सहित स्व. बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के सदस्यों व नगर पंचायत सहतवार के कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।







रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments