नए बीईओ ने शिक्षा क्षेत्र रेवती का संभाला कार्यभार
रेवती (बलिया) आजमगढ़ से आए विमल तिवारी ने शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र रेवती का कार्य भार संभाल लिया। उनको कहा की शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पठन पाठन सुनिश्चित हो मेरी प्राथमिकता है। निवर्तमान बीईओ रमेश श्रीवास्तव का आजमगढ़ स्थानांतरण हो गया है। नए बीईओ के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सुनील सिंह, रजनीश चौहान, आशुतोष तोमर, सूर्यभान कुशवाहा, राजू राय, निर्भय नारायण सिंह, नारायण जी यादव आदि अध्यापक व बीआरसी कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments