चितबड़ागांव क्लस्टर के विजेताओं को पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने किया पुरस्कृत
गड़वार(बलिया)पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित 'जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' में चितबड़ागांव क्लस्टर के विजेताओं को शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया।महावीर पब्लिक स्कूल, चितबड़ागांव के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व मंत्री ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
क्रिकेट में दिखा चितबड़ागांव का दबदबा
फेफना खेल महोत्सव के चितबड़ागांव क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट सीनियर बालक वर्ग के बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में चितबड़ागांव ने बीवीपुर को 7 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में गांधीनगर, चितबड़ागांव ने श्रृंगारपुर को दस विकेट से पराजित किया। वहीं रस्साकस्सी जूनियर बालक वर्ग में शक्तिपीठ ने श्रृंगारपुर को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।वहीं बालिका जूनियर फाइनल में मर्चेंट इंटर कॉलेज टीम ए ने टीम बी को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। चितबड़ागांव क्लस्टर समेत सभी आठ क्लस्टर के विजेता खिलाड़ी नरही में 26 से 30 नवंबर तक आयोजितहोने वाले 'फेफना खेल महोत्सव' के ग्रैंड फाइनल में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय,अनूप राय,अवनीश राय, संजय पांडे, विकास सिंह, सचिन उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, मृत्युंजय शर्मा, कृष्णा देवी, यशवंत राय व राजमंगल सिंह आदि ने निभायी। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह,सर्वानंद तिवारी,मुनीब राजभर,परमानंद पांडे,प्रेम राय,पिंटू सिंह,दुर्गेश राय,देवशरण चौहान,अभिषेक उपाध्याय, राजमंगल सिंह, हरेंद्र सिंह,रोहित राजभर,अभिषेक तिवारी,शिबू सिंह, पिंटू सिंह,दशरथ कन्नौजिया, अखिलेश पाल, अखिलेश मिश्रा, सूर्य प्रताप, विशाल तिवारी व रामजी सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :डी.पाण्डेय


No comments