Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छठ पर जरूरतमंदों में बांटी पूजन सामग्री, खिले चेहरे



समाजसेवी गंगासागर मिश्रा ने सैकड़ों व्रती परिवारों को फल, नारियल, सूप और साड़ियां भेंट कीं



दुबहर। छठ महापर्व पर सेवा और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए ग्राम पंचायत उग्रसेनपुर (ओझा कछुआ) निवासी समाजसेवी गंगासागर मिश्रा ने शनिवार को अपने आवास पर सैकड़ों जरूरतमंद एवं व्रती परिवारों के बीच पूजन सामग्री वितरित की। इस दौरान महिलाओं को फल, नारियल, सूप और साड़ियां भेंट की गईं। सामग्री पाकर व्रती महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

गंगासागर मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्योपासना का पर्व है। जरूरतमंद परिवारों के साथ पर्व की खुशियां साझा करना उनके लिए आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से इस अवसर पर जरूरतमंद व्रती परिवारों की सेवा करते आ रहे हैं।

मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

इस मौके पर धरीक्षन मिश्रा, पशुपति मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, किशोर पांडेय, बृजेश मिश्रा, शिवकुमार राम, भरत राजभर, राजेंद्र धोबी, देयू यादव और संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments