एस जी पब्लिक स्कूल अड़रा जनाड़ी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं में चमके बच्चे
दुबहर। क्षेत्र के एस जी पब्लिक स्कूल, अड़रा जनाड़ी में शनिवार को बाल दिवस का पर्व पूरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके जन्मोत्सव को स्मरण करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत पोस्टर, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, संगीत,भाषण, म्यूजिकल चेयर, निशानेबाजी जैसी गतिविधियों में बच्चों ने अपनी ऊर्जा और कौशल का परिचय दिया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेडल पहनाकर और पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अन्नपूर्णानंद तिवारी ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बब्बन चौबे, परमानंद चौबे, दयाशंकर शर्मा, राजेंद्र राय,अमन तिवारी, चंद्रप्रकाश पाल, रवि गुप्ता, क्षमा वर्मा, रितु पांडे, सलोनी गुप्ता, एकता यादव, शबनम आरा, अनीशा यादव, दीक्षा चौबे, इतिहास अहमद, रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी




No comments