हनुमान जी की आराधना व भक्ति करने से सभी कष्टों से मिलती है मुक्ति :फलाहारी दास
रतसर (बलिया)क्षेत्र के जनऊपुर गांव में झंडा समिति के तत्वाधान में दीपावली पर्व पर हनुमत जयंती की 77 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को पूर्णाहुति के बाद हनुमान जी की मूर्ति का गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान आयोजित प्रवचन में मानस किंकर फलाहारी दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम भक्त हनुमान के महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम भक्त हनुमान के नाम लेने से सभी कष्टों व दुखों से मुक्ति मिल जाती हैं। बोले जो भक्त हनुमान जी की आराधना व भक्ति करता है उसके पास कोई दुख अथवा कष्ट नहीं आता हैं। हनुमान का नाम जपने वाला भक्त हमेशा निरोग रहता है। लोकगीत गायक मनी पाण्डेय,पवन पाण्डेय,अखिलेश अंगारा व सोनू साहनी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं देर शाम नारदी गायक सिवान बिहार से पूजा पांडेय एवं छपरा बिहार से मनीष हलचल के बीच दो गोला मुकाबला हुआ। शुभारंभ प्रदेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राकेश पाण्डेय,विद्याधारी पांडेय,पुरुषोत्तम, अजय,अभिषेक, विजय आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता प्रेमनारायन पाण्डेय व संचालन धनेश पाण्डेय ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments