चोरी के मंगलसूत्र के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार, कब्जे से दो मंगलसूत्र बरामद
गड़वार(बलिया)स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए चार वांछित महिलाओं को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र बरामद किया है। गिरफ्तार वांछित महिलाओं को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि मंगलसूत्र चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना गड़वार में मुकदमा पंजीकृत था। आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जंगली बाबा इंटर कालेज गड़वार के समीप कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सीमा उर्फ प्रियंका,राजमति उर्फ संजू,पुष्पा देवी उर्फ पूजा व पिंकी देवी के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल सुचि पाल,लक्ष्मी गुप्ता,प्रेयशी वर्मा शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments