कंपोजिट विद्यालय खरिका में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
रेवती (बलिया) उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी, लखनऊ तथा जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. साकेत बिहारी व डॉ आर पी चौधरी अधीक्षक रेवती के निर्देशन में कम्पोजिट विद्यालय खरिका, रेवती में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामपुकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व डॉ धर्मराज द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 138 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही प्रतिभागियों की शुगर, रक्तचाप (बीपी), एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की जांच भी की गई ।जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ बद्री राज यादव (rbsk चिoअo) ,डॉ ममता पाण्डेय (rbsk मoचिoअo), डॉ प्रतिभा (rbsk मoचिoअo), अशोक यादव (फार्माo) , बृजभानु पाण्डेय (L.T), अभय यादव, वीरेंद्र,(BHW ) वीरेंदर विक्रम सिंह (bcpm ) ,कुमारी काजल गुप्ता (ANM ) , अजित रावत , काउंसलर राजीव कुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments